29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

UKPSC PCS Result: फैशन की दुनिया छोड़ उत्तराखंड टॉपर बने आशीष जोशी, बहनें अधिकारी तो पत्नी हैं डॉक्टर

UKPSC PCS Result: आशीष जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रिलिम्स परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। आज आशीष सफलता के इस मुकाम पर हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के रहने वाले आशीष जोशी को हमारी तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।

UKPSC Uttarakhand Topper Ashish Joshi 

आशीष जोशी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रिलिम्स परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया है। आज आशीष सफलता के इस मुकाम पर हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। वर्तमान में आशीष जोशीमठ में नायब तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। आशीष जोशी का परिवार सितारगंज की हाइड्रिल कॉलोनी में रहता है। वैसे आशीष जोशी को हमेशा से फिल्मी दुनिया यानी बॉलीवुड की दुनिया रास आई। उन्होंने शुरुआत में फैशन इंडस्ट्री में जाने का मन बनाया था। 

स्कूली शिक्षा लेने के बाद गए मुंबई 

सितारगंज से स्कूली शिक्षा लेने के बाद आशीष ने मुंबई के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (एनआईएफटी) से स्नातक किया। इसके बाद वे मुंबई में फैशल इंडस्ट्री से जुड़ गए थे। आशीष अपने घर के इकलौते बेटे हैं, तो इस वजह से उन्हें मुंबई छोड़कर वापस घर आना पड़ा। वर्ष 2016 से वे सिविल सेवा की तैयारियों में जुट गए। पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली  लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वर्ष, 2021 में फिर उन्होंने समीक्षा अधिकारी की परीक्षा दी और सफलता हाथ लगी। इसके बाद उन्हें उच्च न्यायालय में तैनाती मिली। नौकरी के साथ साथ आशीष ने रोजाना रात में करीब छह घंटे पढ़ाई करने का मन बना लिया। इस दौरान वो लोअर पीसीएस और पीसीएस परीक्षा में शामिल हुए। 

लोअर पीसीएस में हासिल की 12वीं रैंक 

लोअर पीसीएस में आशीष ने 12वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्हें नायब तहसीलदार पद पर नियुक्ति मिली। पिछले महीने ही उनकी पोस्टिंग जोशीमठ में हुई। अब बुधवार को पीसीएस 2021 परीक्षा का परिणाम जारी हुआ, जिसमें आशीष ने पूरे राज्य में पहली पोजीशन हासिल की। आशीष के पिता ऊर्जा निगम में जूनियर इंजीनियर हैं जबकि मां गृहणी हैं। उनकी चार बड़ी बहने हैं। 

पत्नी डॉक्टर तो बहनें अधिकारी

आशीष भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी सबसे बड़ी बहन पूनम पांडेय गृहणी हैं। जबकि बाकी बहने अर्चना जोशी असिस्टेंट प्रोफेसर, रश्मि जोशी ग्राम विकास अधिकारी और शालिनी जोशी आर्मी में मेजर हैं। आशीष जोशी की पत्नी दिव्या जोशी डॉक्टर हैं। आशीष बताते हैं कि मुंबई से आने के बाद उन्होंने चार महीने के लिए दिल्ली की कोचिंग ली। इसके बाद उन्होंने सेल्फ स्टडी को प्राथमिकता दी। उन्होंने रणनीति बना कर नौकरी के साथ ही पढ़ाई करना जारी रखा और आज वो सफलता उनके कदम चूम रही है।

Uttarakhand Weather Update: आज उत्तराखंड के 7 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का भी अलर्ट

UKPSC PCS Prelims: उत्तराखंड पीसीएस प्रिलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी, आशीष जोशी बने टॉपर; देखिए पूरा रिजल्ट

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here