उत्तराखंड के नैनीताल शहर में एक महिला का अपने पति से विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने नाव से नैनीताल झील में छलांग लगा दी। बस फिर क्या था? मौके पर हड़कंप मच गया। हालांकि, नाविक ने तत्परता दिखाते हुए महिला को झील से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
Woman jumped into Nainital lake
बताया गया है कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिस दौरान तमाम नाविक पर्यटकों को अपनी नाव में घुमा रहे थे, तभी पाषाण देवी मंदिर के पास एक महिला के चीखने की आवाज सुनाई दी। तभी नाविक ने तत्परता दिखाई और पहले अपनी नाव को किनारे पर लगाया। इसके बाद नाविक पानी में कूदा और किसी तरह से महिला को पानी से बाहर निकाल दिया। महिला को बीडी पाण्डे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज चल रहा है।