29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

नैनीताल-मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी, पर्यटकों की भीड़ जुटना शुरू, पैक होने लगे होटल

Mussoorie Nainital Snowfall नैनीताल और मसूरी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे स्थानीय लोग खुश हैं और पर्यटकों की आमद होने लगी है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और नैनीताल मसूरी में बर्फबारी का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी सामने आ गया। 

Snowfall in Mussoorie

मसूरी, धनोल्टी में देर रात मौसम बदला और नागटिब्बा में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। धनौल्टी के आलू फार्म, तपोवन लामीधार, बाटवलधर, सुरकान्ड अभी भी मौसम है खराब। पर्यटक स्थल नागटिब्बा में तीन इंच बर्फवारी हुई है। इससे पर्यटकों में खुशी की लहर है। लगातार बर्फबारी से सेब के काश्तकारों के चेहरे पर खुशी की लहर है।

Mussoorie Nainital Snowfall 1
Mussoorie Nainital Snowfall 1

snowfall in Nainital

बुधवार की देर रात से नैनीताल में भी बारिश होने लगी थी। वही ऊंचाई वाले क्षेत्र नैनापिक में गुरुवार की सुबह हल्की बर्फबारी हुई। शहर से नैनीताल की पहाड़ियों में बर्फ नजर आ रही है। नैनापीक में बर्फ देख सथनीय लोग काफी खुश नजर आए। लम्बे समय से स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को नैनीताल में बर्फबारी का इंतजार हो रहा था।

Mussoorie Nainital Snowfall 1
Mussoorie Nainital Snowfall 1

आशंका जताई जा रही है की गुरुवार की शाम या अगले एक दो दिनों में नैनीताल में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। स्थानीय लोग बर्फबारी देखने के लिए पहुंच रहें है। Mussoorie Nainital Snowfall का आनंद लेने आप भी आएं।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here