29.2 C
Dehradun
Friday, September 20, 2024

Uttarakhand news: नैनीताल में हैं तो जरा सावधान, यहां एक महिला को तीन भालुओं ने घेरा, चेहरे पर गहरे जख्म

Nainital Bear Attack महिला के चेहरे पर गहरे जख्म हैं और उन्हें गंभीर हालत में बीडी पांंडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
- Advertisement -spot_imgspot_img

अगर आप नैनीताल में हैं तो जरा सावधान हो जाएं। यहां जंगल में घास लेने गई महिला को तीन भालुओं ने घेर लिया। 

3 Bears attacked woman in Nainital

जी हां ये खबर नैनीताल शहर के पास सौड़ क्षेत्र की है। यहां जंगल में घास लेने गई महिला को एक साथ तीन भालुओं ने घेर लिया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। महिला के चेहरे पर गहरे जख्म हैं और उन्हें गंभीर हालत में बीडी पांंडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सौड़ गांव की रहने वाली 37 साल की खष्टी देवी गांव की 5 महिलाओं के साथ घास लेने के लिए जंगल गई थी। ये जंगल गांव से कुछ ही दूरी पर पड़ता है। जिस दौरान महिलाएं घास काट रही थी, उसी दौरान सामने से अचानक तीन भालू आ गए। इनमें से एक भालू ने खष्टी देवी पर हमला कर दिया। आगे पढ़िए 

Read Also: देहरादून वाले सावधान, यहां गली मोहल्ले सड़कों में घूम रहा है गुलदार, देखिए वीडियो

खष्टी देवी को एक साथ तीन तीन भालुओं से घिरा देखकर साती महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हो-हल्ला और चीख पुकार सुनकर भालू मौके से भाग गए लेकिन तब तक खष्टी देवी के चेहरे पर कई गहरे जख्म दे चुके थे। तत्काल ही खष्टी देवी को बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। बीडी पांडे अस्पताल की डॉक्टर नेहल ने बताया कि खष्टी देवी के चेहरे और गर्दन में गहरे जख्म हैं। उन्हें 16 टांके लगाए गए हैं। इस खबर के बाद रेंजर प्रमोद तिवारी वन विभाग की टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। फिलहाल खष्टी देवी के परिवार को 10,000 की सहायता दी गई है। Nainital Bear Attack के बाद क्षेत्र में वनकर्मियों को गश्त पर लगा दिया गया है। इसके साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
Related news
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here