उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेता पर एक महिला के दुष्कर्म के गंभीर आरोप लगे हैं। जी हां हल्द्वानी की एक महिला ने भाजपा नेता और नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि मुकेश बोरा ने महिला का दुष्कर्म किया है। पीड़िता उत्तराखंड को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (यूसीडीएफ) की कर्मचारी हैं। पीड़िता ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत यूसीडीएफ के अधिकारियों के समक्ष की। इस बीच अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है।
Woman accuses BJP leader of harassment in Haldwani
मुकेश बोरा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अब आत्मदाह की धमकी दी है। इसके साथ ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने आरोपी मुकेश बोरा और उसके ड्राइवर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 24 घंटे का समय दिया है।
भाजपा नेता ने बेटी पर भी डाली गंदी नजर- पीड़िता
इससे पहले पीड़िता ने मंगलवार को लालकुआं के एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता की। पीड़िता ने पुलिस और प्रशासन पर भी सवाल उठाए। पीड़िता के मुताबिक पुलिस और प्रशासन ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मुकेश बोरा ने पीड़िता की बेटी पर भी गंदी नजर डाली। पीड़िता ने कहा कि भाजपा नेता ने उसकी बेटी के साथ भी छेड़खानी की।
आत्मदाह की दी धमकी
पीड़िता ने जांच अधिकारियों को कई सबूत भी उपलब्ध कराए हैं। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता ने कहा कि पुलिस भाजपा नेता के चालक कमल बेलवाल को गिरफ्तार करने से कतरा रही है। अब पीड़िता ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आत्मदाह कर लेगी। पीड़िता ने कहा कि इस घटना की पूरी जिम्मेदार पुलिस होगी।
Uttarakhand Weather Update: आज उत्तराखंड के 4 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जारी किया गया यलो अलर्ट